उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

पहले मारपीट, फिर लूट… और कुछ ही देर में मौत—क्या है पूरा सच?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने युवती से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। इस घटना के कुछ देर बाद आरोपी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है, हालांकि पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल जारी है।

मामला हरिद्वार जिले की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती, जो वर्तमान में जमालपुर स्थित राम वाटिका में रह रही है, ने गैस प्लांट चौकी में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा (पुत्र कैलाश नाथ वर्मा) उसे जमालपुर चौक के पास मिला। आरोप है कि युवक ने उससे मारपीट की, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की और उसकी तलाश शुरू कर दी। पीछा करते हुए पुलिस टीम बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची। यहां प्लांट की बाउंड्री के पीछे एक खाली मैदान में युवक का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ने अपने पास मौजूद अवैध पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस मारपीट, धमकी और आत्महत्या के बीच संबंधों को जोड़कर देख रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में