उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

पहले कहासुनी, फिर तमंचे से फायर…सरेआम किशोर की हत्या से दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें मामूली विवाद के बाद किशोर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पर तनाव के बीच बड़ा अपडेट... कड़ी सुरक्षा घेरे में पांवटा साहिब, जानें क्या बोला प्रशासन

यह वारदात ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी विक्रांत बागी गुरुवार शाम टिब्बा क्षेत्र गया था। वहां उसकी किच्छा के सैजनी गांव निवासी युवक से किसी बात पर बहस हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अवैध तमंचे से विक्रांत पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हृदयविदारक हादसा...बेकाबू कार ने दो मासूम बहनों को रौंदा, एक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारी घटना के कारणों की जांच के साथ यह भी पता लगा रहे हैं कि दोनों के बीच विवाद अचानक हुआ या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ को राहत, कई अब भी इंतजार में...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में