उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं सस्पेंड हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में फायरिंग…ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में शस्त्र से फायरिंग के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। इस मामले को परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसके तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेन्द्र सिंह नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हल्द्वानी की आख्या के आधार पर परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड ने निलंबन आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग रेप केस में बड़ा खुलासा!... CCTV बंद होते ही शुरू हुआ खेल, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक फोटो-वीडियो

आदेश के अनुसार नेगी पर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कार्यालय में शस्त्र लाने और 1 सितंबर को दोपहर करीब 3:40 बजे कर पंजीयन अनुभाग के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। घटना से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों में भय का माहौल बना और राजकीय कार्य भी प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 26 मदरसों को मिली मान्यता... CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

विभाग ने प्रथम दृष्टया इस कृत्य को उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के नियम 3(1) और 3(2) का उल्लंघन माना है। आदेश में कहा गया है कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और दोष सिद्ध होने पर दीर्घ शास्ति दी जा सकती है। इसी आधार पर उन्हें उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के नियम 4(1) के तहत निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता... छह जिलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम; JCB-मैनपावर तैनात

निलंबन अवधि में नेगी को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय, ऊधमसिंह नगर से संबद्ध किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता, महंगाई भत्ता और पात्रता के अनुसार अन्य प्रतिकर भत्ते दिए जाएंगे। विभागीय स्तर पर अब मामले की जांच और आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में