अजब- गजब उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं हिल दर्पण

प्यार किया, शादी की बात चली… फिर मुकर गया प्रेमी; प्रेमिका ने सरेआम बरसा दीं चप्पलें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कई वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध के बाद युवक के शादी से इनकार करने पर नाराज युवती ने शनिवार को के बाजपुर कोतवाली गेट पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को युवती से छुड़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  कंपनी बंद है तो लिखित जवाब दो... धोखाधड़ी की शिकायत पर आयुक्त सख्त, दिए ये निर्देश

बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी बरेली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का बाजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध होने के चलते परिजनों के स्तर से उनकी शादी की बातचीत भी चल रही थी और रिश्ता तय होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  किसे मिला कौन-सा थाना?...उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इनके बदले दायित्व

हालांकि, बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार किए जाने से युवती नाराज हो गई और शनिवार को युवक के साथ कोतवाली पहुंची। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। युवती ने आक्रोश में युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। कोतवाली के मुख्य गेट पर अचानक मारपीट होने से वहां मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों को अलग किया और युवक को युवती से बचाया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में