उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

शादी में रोड़ा बना पिता… प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां बेटी से शादी में बाधा बन रहे पिता की कथित प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है।

मामला हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है, जहां सिडकुल में काम करने वाले 50 वर्षीय राजवीर की हत्या की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को उसकी बेटी के कथित प्रेमी पंकज कुमार ने अपने सहयोगी छोटेलाल के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले राजवीर को बहाने से खेत में ले जाकर शराब पिलाई और फिर हथौड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

यह घटना 27 अप्रैल को सामने आई, जब अत्मलपुर बोंगला गांव के पास एक खेत में राजवीर का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाद में मृतक की पहचान बिजनौर निवासी राजवीर के रूप में हुई, जिसके बाद उसके बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों और डिजिटल एविडेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच करते हुए पुलिस ने कलियर रोड स्थित एक अस्पताल के पास से पंकज कुमार को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजवीर की बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी कारण उसने अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन तीनों ने साथ में शराब खरीदी, जिसकी पेमेंट राजवीर के मोबाइल से ही ऑनलाइन की गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे सुनसान खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और उसका मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, बाइक और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में