उत्तराखण्ड क्राइम हरिद्वार हिल दर्पण

खेत विवाद ने छीनी शांति!…गोलियों की गूंज से दहला इलाका, फोर्स तैनात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद के दौरान फायरिंग से दहशत फैल गई। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले लक्सर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हरिद्वार के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर खुर्द निवासी आबिद की लादपुर कलां गांव में कृषि भूमि है। खेत की मेड़ को लेकर उसका पड़ोसी किसानों से विवाद चल रहा था। घटना के दिन आबिद के परिवार के तमरेज, परवेज और दानिश खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया और इसके बाद देशी तमंचों से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली परवेज की छाती में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल परवेज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हरिद्वार रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में स्कूलों को लेकर आया ये आदेश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गुलजार की तहरीर पर आरोपियों साबिर, आशू, हारून निवासी हलवाहेड़ी (बहादराबाद) और लादपुर कलां निवासी मुजफ्फर, नाजिम, आसिफ, फरमान व मुर्सलीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में