उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

झूठे आरोप अब नहीं चलेंगे… भाजपा ने वर्ष की शुरुआत में दी कड़ी चेतावनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने वर्ष 2026 में राज्य में जनकल्याण और विकास के कार्यों को जनता तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नकारात्मक राजनीति का मुकाबला करते हुए सकारात्मक विकास को बढ़ावा देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब झूठे आरोप लगाने वाले बिना सबूत के भाग नहीं पाएंगे और भ्रम फैलाने की राजनीति खत्म होगी।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता प्रत्यक्ष रूप से बदलाव महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वर्ष 2026 में घर-घर जाकर जनता तक विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!...इस विभाग में कई बड़े अधिकारियों के तबादले

उन्होंने इस दौरान पार्टी की प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया, जिनमें शहरों से गांवों तक सुगम यातायात, हर घर नल से जल, बिजली की सुविधा, गरीबों के लिए मुफ्त अनाज और उज्ज्वला योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य सुरक्षा, महिलाओं को आरक्षण से सशक्त बनाना, आंदोलनकारियों का सम्मान, 26.5 हजार रोजगार सृजन, लखपति दीदियों के माध्यम से महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाना, भ्रष्टाचार और संगठित अपराध पर कड़ी कार्रवाई, समान कानून का अधिकार और धर्म की आड़ में कब्जों को मुक्त करना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट!...आज इन जिलों पर सबसे ज्यादा बारिश का खतरा

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2026 में सत्य और विकासोन्मुख कार्यों को मजबूत करना है, ताकि नकारात्मक राजनीति का असर कम हो। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा कि झूठे आरोप और भ्रम फैलाने की पुरानी रणनीतियां अब काम नहीं आएंगी, और पार्टी कार्यकर्ता एवं जागरूक जनता मिलकर इसका जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता पुनरीक्षण बना कमाई का जरिया?... विधायक ने खोली पोल, प्रशासन से मांगी तुरंत कार्रवाई

महेंद्र भट्ट ने यह भी कहा कि भाजपा 2026 में हर घर तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं को पहुंचाकर आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार करेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में