उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

चोरी की बाइक में फर्जी नंबर प्लेट…………तीसरी आंख की मदद से पकड़ा गया गैँग, 14 बाइकें बरामद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने जिले के कई शहरों के अलावा बरेली और रामपुर से भी बाइकें चोरी की थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों द्वारा चोरी की मोटर साईकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गुमराह किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमा एफआईआर संख्या 659/2023 धारा 379 भादवि, मुकदमा एफआईआर संख्या 108/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात, मुकदमा एफआईआर संख्या 244/2024 धारा 379 भादवि, मुकदमा एफआईआर संख्या 250/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसके अनावरण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा आदेश निर्गत किये गये थे। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशानिर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना के दिन से घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिरों को लगकया। 19 मई को दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रीत विहार को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाईकिल चोरी गैंग के तीन शातिर चोरो को धर दबोचा। अभियुक्तगणो के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाईकिल बरामद की गई तथा उनके द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे फर्जी नंबर प्लेट भी कब्जे में लिये गये। अभियुक्तगणों द्वारा कुछ अन्य मोटरसाईकिल भी चोरी करना बताया। अभियुक्तों से थाना रुद्रपुर पर विस्तृत पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

अभियुक्तों की निशादेही पर करतार रोड से आगे उंची झाड़ियों में छिपाई हुई कुल 12 चोरी की मोटरसाईकिल पुलिस को बरामद हुई। वाहन चोरों द्वारा बताया गया कि वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, गदरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों की साप्ताहिक बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाईकिलें चुराते है। वह लोग रैकी करने के बाद मोटरसाईकिल चोरी कर लेते थे। और उसकी पहचान छिपाने के लिये उसका नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे।

गाड़ियां चोरी कर झाड़ियों में छिपा देते थे। माहौल शांत होने पर अपनी मजबूरी बताकर उन्हें जरुरतमंदो को औने पौने दामों में बेच देते थे। उपनिरीक्षक नवीन बुधानी चौकी प्रभारी रम्पुरा की फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों को 14 चोरी की गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 34/411/414/420/465/468/471 की वृद्धि कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

गिरफ्तार अभियुक्त नदीम पुत्र नूर मौहम्मद निवासी मौ० टांडा हूरमतनगर थाना विलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, अमन पुत्र राजू निवासी वार्ड नंबर 19 खेड़ा बाल्मीकि बस्ती थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर, आकाश बाल्मीकि पुत्र राजपाल निवासी वार्ड नंबर 19 खेड़ा बाल्मिकी बस्ती रुद्रपुर उधमसिंहनगर शामिल हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में