उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फेसबुक पोस्ट से मचा सियासी तूफान!…भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर भाजपा की महिला नेताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। भाजपा महिला मोर्चा की शिकायत के बाद राजधानी दून की डालनवाला पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। डालनवाला कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति!...धामी ने लॉन्च किया ऐसा करिकुलम जो बदलेगा बच्चों का भविष्य

दरअसल, पूरा विवाद फेसबुक पर की गई कथित टिप्पणियों को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि ‘राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम की फेसबुक प्रोफाइल से भाजपा से जुड़ी महिला नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। पोस्ट और स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पुलिस से शिकायत की।

महिला मोर्चा नेताओं का कहना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी महिला के सम्मान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल... भाजपा में शामिल हुए कई नए नेता

भाजपा नेत्री बबीता सहोत्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाकर की जाने वाली अभद्र टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी महिला के सम्मान की रक्षा होना जरूरी है।

मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल डालनवाला थाने पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा, कमली भट्ट और महामंत्री विदुषी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में