उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट हिल दर्पण

गैस सिलेंडर में धमाका…घर में धधकी आग, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में गैस रिसाव के चलते एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे भीषण आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अग्निकांड मेंपांच लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 स्थित चामुंडा मंदिर क्षेत्र में बुधवार सुबह के समय हुई। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में गैस रिसाव होने के कारण आग लगी, जिसकी चपेट में आकर परिवार के सदस्य झुलस गए। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

इस हादसे में देवकी (लगभग 50 वर्ष), अनीता (30 वर्ष), संगीता देवी (21 वर्ष), पारुल (3 वर्ष) सहित एक अन्य महिला झुलस गईं। सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों का इलाज जारी है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। हालांकि कुछ मरीज 15 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण गैस रिसाव माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर और चूल्हे का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें। गैस रिसाव की स्थिति में तुरंत रेगुलेटर बंद करें, बिजली के स्विच का उपयोग न करें और खिड़कियां-दरवाजे खोलकर गैस को बाहर निकलने दें। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में