एक्सीडेंट मौत राष्ट्रीय हिल दर्पण

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट… 17 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

खबर शेयर करें -

विरुधुनगर (तमिलनाडु): विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में रविवार दोपहर एक निजी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्ट्री के अंदर लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इमारत का कुछ हिस्सा भी ढह गया। गौरतलब है कि इससे पहले 13 अप्रैल को भी विरुधुनगर जिले के सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। उस समय फैक्ट्री में करीब 60 मजदूर काम कर रहे थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ