उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में अग्नितांडव…चंद मिनटों में राख हुई दुकानों की पूरी लाइन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात एक भीषण अग्निकांड सामने आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हरिद्वार के ललतारा पुल के पास अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर सात अस्थायी दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल जाने से छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक ही जगह दो लाशें... इस रेलवे स्टेशन के पास मचा हड़कंप, आखिर कैसे हुई दोनों की मौत?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही पलों में आग फैलती चली गई और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में दुकानों की पूरी कतार धधक उठी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी दुकानें और सामान जलकर राख हो चुके थे। अपनी मेहनत की कमाई को आंखों के सामने जलते देख कई दुकानदार भावुक हो उठे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन कर्मियों के लिए खुला प्रमोशन का दरवाजा

बताया जा रहा है कि सभी दुकानें अस्थायी थीं, जहां लोग खाने-पीने से जुड़ा छोटा व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। आग में सारा सामान नष्ट हो जाने से उनके सामने जीवनयापन का संकट और गहरा गया है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में