उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

उत्तराखंड में ईडी की बड़ा एक्शन…कारोबारी के ठिकानों पर रेड, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति, कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत ईडी की टीम ने एक प्रमुख स्टील कारोबारी के आवास और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी के कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी करते हुए दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए। देर रात तक चलने वाली इस तलाशी से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार,  ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में शहर में सुबह करीब आठ बजे दिल्ली से आई ईडी की दो अलग-अलग टीमें मेट्रोपोलिस कॉलोनी स्थित कारोबारी के घर और सिडकुल में कंपनी कार्यालय पहुंचीं। अधिकारियों ने मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कड़ी कर दी और दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की गहन जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

कार्रवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई और लेखा-जोखा विभाग के रिकॉर्ड खंगाले गए। कारोबारी के आवास से भी कई अहम फाइलें और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। हालांकि ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों से लेन-देन में गड़बड़ी और कर देनदारियों से बचने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध वित्तीय ट्रांजैक्शन भी जांच के दायरे में हैं, जिनके जरिए धन के अवैध हस्तांतरण की आशंका जताई जा रही है।

कार्रवाई देर रात तक जारी रही। अधिकारियों ने घंटों तक दस्तावेजों की पड़ताल की और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। इस घटनाक्रम के बाद रुद्रपुर के कारोबारी जगत में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय उद्योगपतियों और व्यापारियों के बीच चर्चा का माहौल है। कई लोग इसे वित्तीय पारदर्शिता और नियमों के सख्त पालन की दिशा में बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं, तो कुछ इसे बड़े स्तर की जांच की शुरुआत बता रहे हैं। ईडी की टीम ने जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड को सील कर कब्जे में ले लिया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में