उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे बागेश्वर हिल दर्पण

उत्तराखंड में धरती कांपी…कुमाऊं में भूकंप के दो झटकों से दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर डोल उठी। रविवार को कुमाऊं मंडल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे  लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी... भाजपा ने दी 48 घंटे की मोहलत; फिर होगा बड़ा आंदोलन

जानकारी के अनुसार,  बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के दो हल्के झटके महसूस ‌हुए। पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। इसके बाद लगभग 14 मिनट के भीतर दूसरा झटका 10:46:59 बजे आया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। दोनों ही भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में लगभग 5 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सपा की हुंकार... सिद्दीकी बोले- 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ तय

झटकों के बाद कुछ देर के लिए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन, कई बैठकें और 2027 का लक्ष्य!... हल्द्वानी में होगा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक मंथन

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में