उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार

दुस्साहस!…. सर्राफ की दुकान में नकाबपोश बदमाशों का धावा, ऐसे टली लूट

खबर शेयर करें -

तमंचे की बट से सुनार पर बोला हमला, कैमरे में कैद हुई वारदात

रुड़की: बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनार की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सुनार पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और बदमाशी की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर सुभाष नगर स्थित गढ़वाल सभा के पास नीलकमल वर्मा की टीना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस बीच बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान के बाहर आकर रुके और अंदर घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। नीलकमल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों ने घटना की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों को कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें बाइक सवार बदमाश कैद हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

पुलिस बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में