उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

मौत बनकर दौड़ा डंपर… एक झटके में बुझ गई दो जिंदगियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और दुखद मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा किच्छा क्षेत्र के पुल भट्ठा थाना अंतर्गत दरऊ चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और करीब 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है। दोनों रामपुर जिले के लखीमीपुर गांव के निवासी थे और पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां आयोजित पार्टी में शामिल होने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

जानकारी के मुताबिक, देर रात भोजन के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरऊ चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहन स्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में