उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे पिथौरागढ़ शिक्षा हिल दर्पण

बारिश का कहर और सिस्टम की चूक… स्कूल पहुंच गए बच्चे, फिर मिला अवकाश का फरमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के कारण सीमांत पिथौरागढ़ जिले में पीएमजीएसवाई की 15 सड़कें मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, धारचूला-तवाघाट और तवाघाट-गुंजी जैसे सीमांत मार्ग मलबा आने से बाधित हुए थे, जिन्हें मंगलवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। वहीं, तवाघाट-थानीधार, समकोट-डोकुला, मदकोट-बोना समेत कई ग्रामीण सड़कें अभी भी प्रभावित हैं। डीडीहाट और धारचूला क्षेत्र की कई पीएमजीएसवाई सड़कें भी मलबा आने से बंद चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चढ़ावा चोरी कांड ने बढ़ाई हलचल... सीएम धामी का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

धारचूला क्षेत्र में कालिका-खुमती सड़क पिछले पांच दिनों से बंद है। सड़क कटने और मलबा आने के कारण खुमती ग्राम पंचायत के कई गांवों की करीब 1500 की आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क खोलने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी...9 जिलों पर मूसलाधार बारिश का खतरा

प्रशासन की ओर से बंद मार्गों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि बारिश के कारण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन सभी बंद सड़कों को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, लगातार बारिश को देखते हुए बेरीनाग और गंगोलीहाट विकासखंड में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदेश देर से पहुंचने के कारण कई छात्र और शिक्षक स्कूल पहुंच चुके थे, जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में पुलिस का बड़ा एक्शन...नशे का बड़ा सौदागर गिरफ्तार, नेटवर्क पर कसा शिकंजा

स्थानीय अभिभावकों ने प्रशासन से मौसम खराब होने की स्थिति में अवकाश की सूचना समय पर जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में दूरदराज के गांवों से बच्चे कई किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल पहुंचते हैं, ऐसे में देरी से जारी आदेशों से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में