उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

शीतलहर और घने कोहरे का कहर… उत्तराखंड के इस जिले में 29 दिसंबर को स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जनपद में एहतियातन 29 दिसंबर 2025, सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर लिया गया है, जिसमें 29 दिसंबर की सुबह से जनपद में मध्यम से घने कोहरे की आशंका व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों या संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में