उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं मौसम हिल दर्पण

मौसम का कहर!… इस जिले के सभी स्कूल 28 जनवरी को बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार जनपद समेत राज्य के अन्य जिलों में 28 जनवरी 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि उक्त परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों, विशेषकर छोटे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के वे छात्र जो CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को देखते हुए यदि कोई शैक्षणिक गतिविधि जैसे अध्ययन, प्रायोगिक या प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करनी हो, तो इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

सभी तहसील और संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में