उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

नशे पर बड़ा प्रहार…..यहां चल रही थी देसी शराब की फैक्ट्री, एसटीएफ ने किया भंडाफोड़

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं में ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई की है।  एसटीएफ ने काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर में एक मकान में चल रही देसी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

शुक्रवार रात को सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह की टीम ने इस छापेमारी में 25 पेटी देसी शराब, शराब बनाने के उपकरण, और उत्तराखंड सरकार के नकली होलोग्राम बरामद किए। यह शराब उधम सिंह नगर, नैनीताल, और अल्मोड़ा जिलों में सप्लाई की जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  अब बारिश-बर्फबारी की बारी!...उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम का नया अपडेट

आरोपी अमनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी काशीपुर, को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ थाना आईटीआई में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 60, 60(2), 72 आबकारी अधिनियम और 274, 275, 336(1), 338, 340(1) बीएनएस शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली शराब के कारोबार में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में