उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

डीएम का बड़ा एक्शन…अभद्रता मामले में कर्मचारी पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विवाद के बाद डीएम का कड़ा एक्शन देखने को मिला है। पत्रकारों की मांग पर जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए नाजिर का तबादला कर दिया है। कार्रवाई के बाद पत्रकार संगठन ने प्रशासन का आभार जताया है।

मामला 22 मई का बताया जा रहा है, हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में तैनात नाजिर खुशहाल सिंह रावत पर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे थे। घटना के बाद पत्रकार संगठनों में भारी नाराजगी फैल गई थी और आरोपी कर्मचारी को तुरंत हटाने की मांग उठी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

पत्रकार संगठन ने चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो 29 मई से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन को लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, खानपुर विधायक उमेश शर्मा और पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता समेत कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का समर्थन भी मिल गया था। बार एसोसिएशन और व्यापार मंडल ने भी पत्रकारों के पक्ष में आवाज उठाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

विवाद को सुलझाने के लिए 26 मई को एसडीएम स्तर पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने की कोशिश की गई, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन बैकफुट पर आ गया।

27 मई को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्रवाई करते हुए नाजिर खुशहाल सिंह रावत का लक्सर तहसील से भगवानपुर तहसील में तबादला कर दिया। फैसले के बाद पत्रकार संगठनों ने संतोष जताया और समर्थन देने वाले सभी संगठनों का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

लक्सर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने कहा कि जिलाधिकारी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की है, जिसके लिए सभी पत्रकार उनकी सराहना करते हैं। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि यदि अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता की जाती है तो आम जनता के साथ व्यवहार का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में