उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

स्पा की आड़ में गंदा खेल!… पुलिस रेड में देह व्यापार का बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक गतिविधियों का एक और मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवास विकास तिराहे के पास स्थित सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि होने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस टीम के साथ मिलकर तुरंत छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

छापेमारी के दौरान जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास कुमार (22), ओमविजय (28) और स्पा सेंटर संचालक हरीश साह (39) शामिल हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को मोबाइल फोन, नकदी और कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। स्पा सेंटर के भीतर बने कमरों से चार महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीड़ित महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें काम के बहाने वहां लाया गया था, लेकिन बाद में दबाव और लालच देकर उन्हें अनैतिक कार्यों में धकेला गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे नेटवर्क को स्पा संचालक और उसके साथी मिलकर चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने मौके से कस्टमर एंट्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही बरामद मोबाइल फोन को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को फिलहाल महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में