उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल मौत हरिद्वार हिल दर्पण

शादी से लौटे ही नहीं… रास्ते में मौत ने छीन ली दो जिंदगियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों के बीच हरिद्वार जिले से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बहादराबाद क्षेत्र के रुहालकी गांव के निवासी शुभम (18) और मोनू (19) के रूप में हुई है, जो आपस में रिश्तेदार थे। वहीं घायल युवक आदित्य, मंगलौर क्षेत्र के जैनपुर गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम जब ये तीनों देवबंद के फतेहपुर गांव से लौट रहे थे, तभी झबरेड़ा के लखनोता चौराहे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर-बुग्गी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम और मोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना की खबर जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची, खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में