उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

आस्था, विकास और सुरक्षा का कॉम्बो…गंगा दशहरा पर दिखा धामी सरकार का नया रोडमैप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार में श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आगामी कुंभ मेले को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार और विद्युत लाइनों को भूमिगत करने जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही कांवड़ मेले को भी सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कलौता समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज ने कृषि, व्यापार, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था में इस समाज के अनेक लोग सेना और अर्धसैनिक बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

धामी ने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों को सेवा और परोपकार की भावना का प्रतीक बताया और कहा कि यह धर्मशाला श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से कुंभ और चारधाम यात्रा के दौरान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रही है। इसके लिए सड़क, स्वच्छता, यातायात और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। समान नागरिक संहिता लागू करना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि धार्मिक आयोजन केवल निर्धारित स्थानों पर ही हों, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर कई संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में