उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

धामी सरकार ने खोला खजाना!… उत्तराखंड के हर विधायक को मिले इतने करोड़

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि योजना के तहत 375 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी 70 विधायकों को अपनी-अपनी विधानसभा में विकास कार्य कराने के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। हर साल सरकार की ओर से विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए यह राशि दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी और वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद ग्राम्य विकास विभाग की अपर सचिव अनुराधा ने राशि जारी करने के आदेश जारी किए। सरकार ने इस बार निधि से कराए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जियो टैगिंग अनिवार्य कर दी है। साथ ही कार्यों की स्वीकृति, खर्च और भुगतान संबंधी सभी जानकारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

सरकार की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि विधायक निधि की राशि का उपयोग राजस्व व्यय में नहीं किया जा सकेगा। विधायक अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजेंगे। हालांकि, विधायक की अनुमति के बिना कार्य स्थल में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

विधायक निधि का उपयोग केवल पूंजीगत और निर्माण कार्यों पर ही किया जाएगा। किसी विधायक को अपनी निधि दूसरे विधानसभा क्षेत्र में खर्च करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, आपदा जैसी विशेष परिस्थितियों में विधायक अपनी निधि का 10 प्रतिशत तक हिस्सा दूसरे क्षेत्रों में खर्च कर सकेंगे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में