उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हरिद्वार हिल दर्पण

‘देवभूमि सबकी है’… सीएम धामी का बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में भाग लेते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सभी आगंतुकों का सम्मान करने की रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत किया जाता है और राज्य सरकार ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का पूर्ण रूप से निर्वहन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस विभाग में बड़ा उलटफेर!... अधिकारियों के बंपर तबादले

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ हुई अपनी वार्ता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार किसी भी अतिथि को असुविधा नहीं होने देगी। हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक और कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज... इन बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ उनकी सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया गया है कि राज्य में होने वाली प्रत्येक कार्रवाई निष्पक्ष और कानून के दायरे में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी...आयुक्त ने अधिकारियों को किया अलर्ट

सीएम धामी ने दोहराया कि देवभूमि उत्तराखंड सभी को साथ लेकर चलने और सभी का सम्मान करने की भावना में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति समावेशी है और यहां आने वाले हर व्यक्ति का आदर किया जाता है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में