उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

देवभूमि फिर शर्मसार!… देवर के सामने महिला से गैंगरेप, वीडियो से धमकी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें मेले से लौट रही एक महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला भी किया। आरोपियों ने पूरे कांड का वीडियो बनाया और धमकी दी कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

घटना 22 फरवरी की देर रात लगभग 11 बजे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। पीड़िता अपने देवर के साथ सरस मेला से घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें एक मैदान के पास रोक लिया। बताया गया है कि आरोपी महिला के देवर को पहले से जानते थे, इसलिए उन्होंने विरोध नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अपराधियों ने तमंचे के बल पर महिला को धमकाया और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए। पीड़िता के अनुसार, उसके देवर के सामने ही आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी ने उसकी उंगली पर चाकू से हमला कर दिया।

इस दौरान अपराधियों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे डराने की कोशिश की और धमकी दी कि अगर शिकायत की गई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। आरोपियों ने खुद को शातिर अपराधी बताते हुए पुलिस से बेखौफ होने का दावा किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में