उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

देवभूमि फिर शर्मसार!… नशा देकर दो महिलाओं से गैंगरेप, दोस्तों ने वायरल की वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने खलबली मचाई हुई है। दरअसल हरिद्वार के रुड़की में एक ही गांव में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों घटनाएं अलग-अलग समय की हैं, लेकिन आरोपों की प्रकृति एक जैसी होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे मामले में पीड़िता की तहरीर का इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहली घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक महिला का पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब छह माह पहले काम के सिलसिले में कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान पति का एक दोस्त महिला के घर आया। आरोप है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशे की हालत में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

आरोप है कि तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। जब महिला ने उसकी बात मानने से इंकार किया तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

वीडियो के सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस मामले में मेहरबान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी घटना में मूलरूप से मेरठ निवासी एक महिला, जो वर्तमान में कलियर क्षेत्र में रह रही है, पीड़िता बताई गई है। महिला की तीन फरवरी को कोतवाली रुड़की क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे बातों में उलझाकर नशीली चाय पिला दी और फिर अपने घर ले गया। वहां उसने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई गई और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता से संपर्क साधा गया है और उसने रविवार को तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में