उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

देवभूमि फिर शर्मसार!…जागरण में गई किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में बच्ची की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को चौहारे पर फेंककर भाग गए।

मामला हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात क्षेत्र के एक गांव में जागरण का आयोजन था। किशोरी भी इसमें शामिल होने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उससे बातचीत की और उसे आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। घटना आयोजन स्थल से करीब 150 मीटर दूर होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर संग्राम...अब हाईकोर्ट में खुलेगा पूरा मामला!

आरोप है कि वारदात के बाद युवकों ने किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे चौहारे के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के ‘घर’ में ही छिड़ी जंग!...अनदेखी पर भड़के अपने ही नेता, पोस्टर पर निकला गुस्सा

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में घमासान!...इन नेताओं के इस्तीफे से गरमाई सियासत

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि चौथे आरोपी की भूमिका और उसकी पहचान को लेकर अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है और गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में