उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून

देवभूमि फिर शर्मसार!… गर्भवती महिला से दरिंदगी, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। युवक पर गर्भवती महिला से दुराचार करने का आरोप है। मामले को राजस्व पुलिस ने रेगुलर पुलिस को सौंपा है।

दरअसल यह मामला राजधानी दून का है। चकराता तहसील के एक गांव में एक 6 महीने की गर्भवती महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। घटना की तहरीर 1 दिसंबर को नायब तहसीलदार को दी गई, जिसके आधार पर राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब इसे रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बुधवार को हल्द्वानी आएंगे सीएम...देखिए शेड्यूल और कार्यक्रम

पीड़िता ने बताया कि 28 नवंबर को वह कपड़े धोने के लिए घर से लगभग 100 मीटर दूर पंणियार गई थीं। वहां एक युवक ने उन्हें जबरन पकड़कर पास के शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने मुंह दबा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे अतिक्रमण विवाद… बनभूलपुरा में छावनी जैसी सुरक्षा, जानें कब आएगा फैसला

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले को गंभीर और निंदनीय बताया। उन्होंने एसडीएम और जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात को भी आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा गया है। महिला आयोग पूरे मामले की निगरानी करेगा और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में