उत्तराखण्ड कुमाऊं मौत सुसाइड हल्द्वानी हिल दर्पण

ट्रोलिंग और ऑनलाइन शर्मिंदगी…वायरल वीडियो से टूटे युवक ने दी जान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी के निकटवर्ती बिंदुखत्ता क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई है। इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो से आहत होकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और इसी दबाव में उसने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिंदुखत्ता के रावत नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले दीपक बाजार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी स्कूटी की डिग्गी खुलवाई और उसमें रखे कच्ची शराब के टेट्रा पैक का वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

परिजनों का आरोप है कि इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद दीपक काफी परेशान रहने लगा। वह इस बात को लेकर शर्मिंदगी और मानसिक दबाव महसूस कर रहा था। बताया गया कि आत्महत्या से पहले उसने अपने रिश्तेदारों से भी इस वीडियो को लेकर बातचीत की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

दीपक ने सल्फास गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल बृजमोहन सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में