उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

आतंक से मिली निजात…….आठ घंटे की मशक्कत के बाद ढ़ेर हुआ आदमखोर

खबर शेयर करें -

आत्मरक्षा में वन कर्मियों को चलानी पड़ी गोली, हमले में इतने लोग हुए घायल

देहरादून। टिहरी जिले के ग्रामीणों को आदमखोर गुलदार के आतंक से निजात मिल गई है। इसके लिए वन विभाग के शूटरों को आठ घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इससे पहले गुलदार ने कई लोगों पर हमला भी बोला। आत्मरक्षा में चलाई गई चौथी गोली में गुलदार का अंत हो पाया।

बता दें कि उक्त गुलदार ने दो दिनों के भीतर करीब 9 लोगों पर हमला किया, जिमसें से चार वनकर्मी शामिल हैं। कल गुरुवार 22 फरवरी को गुलदार ने इलाके में पांच महिलाओं पर हमला किया था। पांचों महिलाओं का श्रीकोट के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुलदार के इन हमलों के बाद से ही पूरे इलाके में लोग दहशत में थे। इन हमलों के बाद से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शुक्रवार को छुट्टी या रविवार को?...उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया नियम!

शुक्रवार की सुबह गुलदार देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के आवास के चंद कदमों की दूरी पर होटल में कमरे में घुस गया था। होटल मालिक ने समझदारी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद किया और विधायक व वन विभाग को तत्काल गुलदार की सूचना दी, लेकिन वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले से ही गुलदार कमरे की खिड़की से खेत में भाग गया, जहां गुलदार ने एसडीओ अनिल पैन्यूली, वनकर्मी महावीर, गुड्डू और तेज सिंह पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घायल हुए चारों लोगों को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैस उपभोक्ता ध्यान दें!... एक गलती से रुक सकती है सिलिंडर की डिलीवरी

इधर इस घटना के बाद गुलदार को मारने के लिए वन विभाग के शूटरों को भी बुलवा लिया गया, करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शूटरों ने गुलदार को ढेर किया। वन विभाग टिहरी डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि वनकर्मियों की गोली से गुलदार मारा गया है। इसको मारने के लिए चार गोली चलाई गई। चौथी गोली गुलदार को लगी, जिसमें वो ढेर हो गया। इधर गुलदार को ढेर करने वाली टीम को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने 15000 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है. गुलदार के आतंक से लोग काफी डरे हुए थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में