उत्तर प्रदेश अजब- गजब देश/दुनिया बागेश्व राजनीति राष्ट्रीय

‘दे-दे प्यार दे’…जब स्टेज पर ठुमके लगाने लगे मंत्री जी! वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें योगी सरकार के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी शादी समारोह में “दे-दे प्यार दे” गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ललितपुर जिले के एक कार्यक्रम का है, जहां जैसे ही गायिका ने गाना गाना शुरू किया, मंत्री साहब अपने आप को डांस करने से नहीं रोक पाए और मंच पर आकर थिरकने लगे। इस दृश्य को किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात!...इस ट्रेन को मिली हरी झंडी, आसान होगा सफर

मनोहरलाल पंथ, जो महरौनी से दो बार के विधायक और प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री हैं, ने इस वीडियो में खुद को मंच पर डांस करने से रोक नहीं पाया। वह अपने गृह जिले ललितपुर में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे थे, जहां संगीत और डांस के दौरान उनका उत्साह देखकर उनके समर्थकों ने भी जोश में आकर डांस किया। मनोहरलाल पंथ पहले भी अपनी मस्ती और शौक़ के कारण सुर्खियों में रहे हैं। इससे पहले भी वह गाना गाते और भाषणों में चुटकुले सुनाते हुए वायरल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन...सांसद के दफ्तर में गरजा बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री जी डांस करते हुए वायरल हुए हों। करीब एक साल पहले भी वह इसी गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आए थे। तब वह रिटायर्ड शिक्षक बालकृष्ण नायक के नाती के शादी समारोह में पहुंचे थे और बैंड पर जमकर डांस किया था।

ललितपुर में मनोहरलाल पंथ की गहरी पहचान है। वह योगी सरकार के मंत्री होने के बावजूद अपने सरल और सटीक अंदाज के लिए जनता में लोकप्रिय हैं। वह लगातार दूसरी बार महरौनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं और दोनों बार उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ चोरों का कारनामा!...घर के ताले तोड़ उड़ाई लाखों की नगदी, जमीन के कागजात भी ले गए

मनोहरलाल पंथ का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। एक समय वह अपने पिता के साथ मिट्टी की मूर्तियां बनाने का काम करते थे। गरीबी से जूझते हुए वह आज प्रदेश के मंत्री बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एससी वर्ग से आते हैं और 10वीं तक ही पढ़े हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम राजनीति हल्द्वानी

*चम्पावत में किशोरी से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस का प्रदर्शन*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस