उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

पुल के नीचे मिला युवक का शव…वायरल वीडियो ने खड़े किए पुलिस पर सवाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक ने हेलमेट पहन रखा था, और शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाता नजर आ रहा है।

मामला पौड़ी गढ़वाल जिले का है। पुलिस के अनुसार, सतपुली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित पुल के नीचे युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम की मदद से शव को नीचे उतारा गया। साथ ही, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मृतक की पहचान पंकज कुमार (लगभग 20 वर्ष), निवासी रैतपुर सतपुली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज को बाइक चलाने का बेहद शौक था और वह अपने सोशल मीडिया पर “BORN_2_RIDE” नाम से सक्रिय था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उसकी बाइक सीज किए जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था, जो इस घटना की एक संभावित वजह हो सकती है।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम को पंकज को पुलिस ने नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पकड़ा था और चालान करने के बाद बाइक सीज कर दी थी। शनिवार सुबह वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में उसकी मां ने घर की छत से पुल के नीचे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंप दी है। साथ ही, सतपुली थानाध्यक्ष को भी अग्रिम आदेश तक लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

वहीं, पुलिस का कहना है कि 1 मई को पंकज नशे में बाइक चला रहा था और उसने एक स्थानीय डॉक्टर को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे। मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद नियमों के अनुसार बाइक को सीज किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पंकज को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था और घायल डॉक्टर के साथ आपसी समझौता भी हो गया था। फिलहाल, पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में