उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… होटल में इस हालत में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में स्थित एक होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला है। घटना से पहले कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास स्थित होटल नंदी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कमरे के बाथरूम में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब साढ़े छह बजे होटल में ठहरा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

होटल संचालक के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे कमरे से अचानक जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

इसके बाद स्टाफ ने मास्टर की की मदद से दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। युवक बाथरूम के फर्श पर नग्न अवस्था में मृत पड़ा था और कमरे व बाथरूम में उल्टी फैली हुई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक हल्द्वानी किस काम से आया था और घटना के पीछे क्या वजह रही।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में