उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…कमरे में पड़ा मिला अधेड़ का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक अधेड़ का शव अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रमेश चंद्र, पुत्र सुरेंद्र पाल, मूल निवासी मानपुर बहेड़ी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रमेश चंद्र इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास अल फात्मा मैरिज हॉल के निकट किराए के कमरे में रहकर मजदूरी का काम करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

स्थानीय लोगों और मकान मालिक के अनुसार रमेश दो दिन से कमरे में नहीं दिखाई दे रहे थे। मकान मालिक ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो रमेश मृत अवस्था में पाए गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक के मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में