उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में रिश्तों का स्याह सच!… फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से मां-बेटी की अश्लील तस्वीरें वायरल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर साइबर अपराध का रूप ले लिया है। एक महिला ने अपनी देवरानी पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी और उसकी नाबालिग बेटी की तस्वीरों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता, जो हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र की रहने वाली है, का आरोप है कि उसकी देवरानी ने उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की। आरोप है कि इन पोस्ट्स में तस्वीरों और वीडियो के साथ अश्लील गाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां जोड़कर उन्हें वायरल किया गया, जिससे उसकी और उसकी बेटी की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पीड़ितों को न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं!... सीएम धामी की अफसरों को सख्त हिदायत

महिला ने इसे केवल बदनामी का मामला नहीं, बल्कि नाबालिग बच्ची की पहचान और सम्मान पर गंभीर हमला बताया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने और दुर्घटना कराने की धमकियां दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल की लत छुड़ाने का ये कैसा तरीका!... बच्चों में मची चीख-पुकार; वीडियो वायरल

इसके अलावा, पीड़िता ने अदालत को बताया कि इसी साल जनवरी में उस पर घर में घुसकर हमला करने की कोशिश भी की गई थी। उसका कहना है कि उसने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के जन्मदिन की खुशी में मचा बवाल!... कहासुनी के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत

मामले को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अमित कुमार के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में