उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड पर मंडराया बारिश का खतरा!…पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल, इन जिलों में बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मंगलवार और बुधवार को मौसम को लेकर विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मंगलवार को भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
14 जुलाई मंगलवार को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मैदानी जिलों में हल्की बारिश के साथ बादलों की गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  इस इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट!... पुलिस से भिड़ा वांटेड बदमाश, एनकाउंटर में तीन गिरफ्तार

बुधवार को इन जिलों में विशेष निगरानी
15 जुलाई बुधवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इन जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि हरिद्वार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शिकायत से सुर्खियों तक, फिर उसी दफ्तर में तैनाती’… चर्चा में आईएएस अफसर की नई जिम्मेदारी

19 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 19 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। लोगों को नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सालों का कचरा, अब होगा साफ… लीगेसी वेस्ट प्लांट से बदलेगी हल्द्वानी की तस्वीर

वहीं केंद्रीय मौसम विभाग ने भी 13 से 19 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में