उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जजमेंट हरिद्वार हिल दर्पण

जंगल में मासूम से दरिंदगी!…सीसीटीवी फुटेज बना सबूत, अदालत का कड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2021 में 11 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट, हरिद्वार ने आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 36 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 14 अप्रैल 2021 की सुबह करीब 5:30 बजे नीलधारा जंगल क्षेत्र में यह वारदात हुई। पीड़ित 11 वर्षीय बालक को आरोपी भीमगोड़ा क्षेत्र से यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके पिता ने सामान उठाने के लिए बुलाया है। भरोसा दिलाकर वह उसे नीलधारा जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

बालक के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

परिजनों की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान राजू पुत्र रामू यादव, निवासी मसूरी मुतिहा, जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे पंतदीप पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का प्रहार!...उफनाई नदियां-गदेरे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार अलर्ट

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध किए। अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म के प्रयास का दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 36 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में