उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौत सुसाइड हिल दर्पण

खौफनाक मंजर…अधिवक्ता ने खुद को गोली से उड़ाया, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरोवर नगरी नैनीताल में न्यायालय परिसर में अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कार में खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना से मौके पर मौजूद वकीलों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर में रोज की तरह कामकाज जारी था। करीब 11:30 बजे कुछ अधिवक्ता पार्किंग क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर एक कार पर पड़ी जिसके भीतर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर स्थिति गंभीर लगी—कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी खून से सने पड़े थे और उनके हाथ में पिस्टल थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है। कार के बोनट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने किसी बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। हालांकि, पुलिस इस नोट की सत्यता और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी एकत्र हो गए। सभी इस घटना से स्तब्ध हैं, खासकर इसलिए क्योंकि भाकुनी को मिलनसार और शांत स्वभाव का व्यक्ति माना जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में