उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर क्राइम गढ़वाल मौत

खौफनाक…पति-पत्नी का विवाद सुलझाने आई महिला की हत्या, सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से सनसनीखेज घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान बीच बचाव को आई महिला की हत्या कर दी गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। जबकि इस घटना में दामाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर मौसम का 'डबल अटैक'!...भारी बारिश का खतरा, सीएम ने मशीनरी को किया हाई अलर्ट

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर निवासी सोनू नामक युवक और उसकी पत्नी सुरभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सुरभी ने इस मामले की सूचना अपने मायके को दी। कुछ ही देर में सुरभी के घरवाले सोनू के घर पहुंचे और मामूली कहासुनी तेजी से हाथापाई में बदल गई।

इस दौरान सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या बीच-बचाव के लिए आईं, लेकिन वे भी हमले की जद में आ गईं। आरोप है कि सुरभी के भाइयों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे संध्या गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने बदली पूरी रणनीति!...हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

घायल संध्या को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-कानून पर बड़ा एक्शन... डीएम के आदेश से सरकार में निहित हुई जमीन

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी साक्ष्य जुटाए। अभी तक कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में