उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

प्रेम और जलन का खौफनाक खेल… लैब कर्मचारी की हत्या का रहस्य सुलझा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में 18 जनवरी को गोली मारकर की गई लैब कर्मचारी वसीम (21) की हत्या का पुलिस ने 339 दिन बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड अभिमन्यु, निवासी ग्राम सकौती, गुरुकुल नारसन मंगलौर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का एक महिला होमगार्ड से प्रेम प्रसंग था। वसीम उसी महिला को परेशान करता था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि वसीम का शव 18 जनवरी को गढ़मीरपुर में सड़क पर मिला। शव को धार्मिक रीति-रिवाज से नहलाते समय उसकी कमर में गोली का छेद दिखाई दिया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वसीम की हत्या गोली मारकर की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

जांच में देरी के बाद एसपी सिटी अब प्रताप सिंह को हत्याकांड का खुलासा करने की जिम्मेदारी दी गई। रानीपुर कोतवाल शांति कुमार गंगवार, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट और वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने टीम के साथ संदिग्धों से पूछताछ की।

सुराग मिलने पर सोमवार शाम आरोपी अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने 18 जनवरी को वसीम की रेकी की और बहादराबाद से लैब लौटते समय उसकी पीठ में गोली मारी। आरोपी ने महिला होमगार्ड की स्कूटी का इस्तेमाल किया और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि महिला होमगार्ड की किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं पाई गई।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में