उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई हिल दर्पण

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर शिकंजा और कसा…यहां दो पर हुई बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को काशीपुर में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपा की बड़ी बैठक के बीच बवाल... नितिन नवीन के विरोध में प्रदर्शन और गिरफ्तारियां

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में मदरसों की जांच की। इस दौरान टीम ने मदरसा मोहम्मद हनीफ सिद्दीकी और कासिफ उल उलूम का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज BJP का ‘महामंथन’!...एक मंच पर जुटेंगे दिग्गज, मिशन-2027 पर बनेगी रणनीति

जांच के दौरान दोनों मदरसे बिना मान्यता के संचालित पाए गए। प्रशासनिक टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों संस्थानों को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक मान्यता के संचालित होने वाले शिक्षण संस्थानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिस फैसले का था बेसब्री से इंतजार, वही सुनवाई टली...बनभूलपुरा प्रकरण में बढ़ी बेचैनी

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य संस्थानों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार जांच अभियान के दौरान सामने आने वाली अनियमितताओं के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में