उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल पुलिस में शोक… ड्यूटी के दौरान घायल कांस्टेबल की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली कोतवाली में तैनात आरक्षी संजय कुमार ड्यूटी के दौरान हुए गंभीर हादसे में घायल हो गए और उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

सोमवार को हल्द्वानी क्षेत्र के मेडिकल चौकी प्रांगण में दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हर संभव मदद प्रदान करेगा। दिवंगत आरक्षी को नियमानुसार शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

श्रद्धांजलि सभा में एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी अमित सैनी और रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता और दिनेश सिंह फर्त्याल, थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

आरक्षी संजय कुमार ने लगभग 24 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की। उनका जन्म 25 जुलाई 1980 को हुआ था और वे 10 अक्टूबर 2001 को पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्होंने नैनीताल (2001–2009), पिथौरागढ़ (2009–2018) और पुनः नैनीताल (2018–2026) में सेवा दी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में