उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं हिल दर्पण

साजिश या हादसा?…घर के बाहर खड़ी कार में भड़की आग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।

यह घटना ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार घर के बाहर खड़ी थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह लपटों में घिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां आई, बच्चे को जन्म दिया और चली गई...अस्पताल में अकेला रह गया नवजात, फिर मौत

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इस घटना का वीडियो भी किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है और आसपास मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट...इस जिले में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

कार मालिक आरिफ ने इस घटना को महज हादसा मानने से इनकार किया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी कार में आग लगाई है। आरिफ का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा है और उसी रंजिश के चलते उनकी कार को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट...7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

वहीं पुलभट्टा थाना प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में