उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव राजनीति हल्द्वानी

डराने-धमकाने की साजिश!… भाजपा लोकतंत्र विरोधी, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी जोशी के ये भी आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे लोकतंत्र विरोधी करार दिया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी फौजी भुवन पांडेय पहाड़ी को कथित रूप से घर से उठाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की और इसे राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने की साजिश बताया।

जोशी ने कहा, “भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर नागरिक को चुनाव लड़ने और अपनी राय प्रकट करने का अधिकार है। भाजपा के इस कृत्य से स्पष्ट है कि वह चुनावी हार के डर से लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन कर रही है। यदि भाजपा ने सच में विकास कार्य किए होते, तो उसे इस तरह के हथकंडे अपनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। सवाल यह है कि भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों से इतना डर क्यों है?”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी... इतने फीट ऊंचे तिरंगे का किया उद्धघाटन, ये भी है कार्यक्रम

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। जोशी ने इसे न केवल निर्दलीय प्रत्याशियों को डराने की साजिश, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र पर हमला भी करार दिया। उन्होंने कहा, “क्या भाजपा के शासन में अब लोगों को अपनी आवाज उठाने का अधिकार भी छीना जाएगा? ऐसे कृत्य लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं, और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  होटल में देह व्यापार... पुलिस ने मारा छापा, महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

ललित जोशी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ नगर निगम का चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। “यह चुनाव यह तय करेगा कि राजनीति का उद्देश्य विकास होगा या डर और दबाव का माहौल। जनता अपने मताधिकार का सही उपयोग कर यह साबित करेगी कि लोकतंत्र में ऐसे अलोकतांत्रिक हथकंडे स्वीकार्य नहीं हैं।”

जोशी ने चुनाव आयोग से मांग की कि वह इस मामले में कठोर कार्रवाई करे और चुनाव को निष्पक्ष व स्वतंत्र बनाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अब समय आ गया है कि जनता अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो और उन ताकतों को जवाब दे, जो लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन आईएएस अफसरों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल

जोशी ने जनता से अपील की कि वे भय के माहौल से बाहर निकलकर अपने वोट का सही उपयोग करें। उन्होंने कहा, “यह चुनाव लोकतंत्र की रक्षा का अवसर है। भाजपा के अलोकतांत्रिक रवैये को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।”

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में