उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

माघ मेले में हुई बदसलूकी…. विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: माघ मेले, प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी सहित साधु-संतों के साथ हुई अमर्यादित बदसलूकी के विरोध में आज हल्द्वानी में कांग्रेस ने प्राचीन राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला के प्रांगण में दो घंटे का मौन उपवास आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन के साथ मौन उपवास रखा और सनातन धर्म, संत समाज और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि माघ मेले जैसे पावन अवसर पर संतों के साथ हुई बदसलूकी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौन उपवास किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की गरिमा, संत समाज का सम्मान और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए रखा गया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि संत-महात्माओं का अपमान न केवल धर्म और संस्कृति का, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत का भी अपमान है। कांग्रेस पार्टी हमेशा धर्म, आस्था और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और ऐसे कृत्यों का पुरजोर विरोध करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

मौन उपवास मे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हेमन्त बगड़वाल, एन बी गुणवंत, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, दीप पाठक, गोविंद बगड़वाल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, राजो टंडन, पार्षद नीमा भट्ट, पार्षद रवि जोशी, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद हेमन्त शर्मा, पार्षद हरगोविंद रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, हेमन्त साहू, डॉ केदार पलड़िया, संजू पाना, दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, कैलाश साह, गुरप्रीत प्रिंस, हरीश बलुटिया, जगमोहन बगड़वाल, अमित रावत, नितिन भट्ट, संदीप पांडे, गिरीश पांडे, पंडित मदन मोहन जोशी, पंडित विवेक शर्मा, सविता गुरुरानी, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, राधा आर्य, अनिता बिष्ट, सुमित कुमार, देवेंद्र नेगी, हेमन्त बगड़वाल, रविन्द्र रावत, कार्तिक बिष्ट, हिमांशु जोशी, जीवन बिष्ट, उदित करायत, राम सिंह नगरकोटी, हरेंद्र क्वीरा आदि उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में