उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में कांग्रेस की शक्ति बैठक…विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 12, 13 और 14 में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्तियों और क्षेत्रवासियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की और स्थानीय समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास संबंधी सुझाव और मांगें प्राप्त कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका शीघ्र और स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'बख्श दो साहब...' पहले पुलिस पर बरसाईं गोलियां; एनकाउंटर के बाद बदली हेकड़ी!

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान भी प्रमुख मुद्दा रहा। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ और वार्ड क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों का संशोधन कराने और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बेहद आवश्यक है और इस अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलों से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं... हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार को लेना पड़ा बड़ा फैसला

सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनभागीदारी को मजबूत करने और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ लगातार संवाद बनाए रखने से ही बढ़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा से सीएम धामी का मेगा विजन... युवाओं के भविष्य को लेकर किए कई बड़े ऐलान

बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, बीएलए-1 मयंक भट्ट, वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्या, दिनेश चौहान, बीजेंद्र चौहान, जगदीश चंद्र, वीर गुप्ता, सुमित कुमार, प्रकाश आर्या, सूरज प्रकाश, मोहम्मद शाद, तलत ऐतशाम, त्रिलोक बनौली, हेमंत साहू, सुजल सचिन, शानू वारसी, अशोक पांडे, अतर सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में