उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी

गांधी का नाम क्यों बदला?… मनरेगा विवाद पर कांग्रेस विधायक का बड़ा हमला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम और स्वरूप में बदलाव की कोशिश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और योगदान का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के लिए जीवनरेखा है।

पत्रकारों से वार्ता में विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार के दिनों को 100 से घटाकर 60 करने की मंशा रखती है, जो गरीबों के कानूनी अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी, भुखमरी और आर्थिक असुरक्षा और अधिक बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के अंतर्गत कार्यों की संस्तुति ग्राम प्रधान और ग्राम सभा के माध्यम से होती थी, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार सृजन संभव होता था। लेकिन अब केंद्र सरकार इस व्यवस्था को समाप्त कर मनरेगा के कार्यों को दिल्ली से संचालित करने की योजना बना रही है, जो पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर करने और ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर सीधा आघात है।

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मनरेगा में किए जा रहे ये बदलाव पहाड़ों से पलायन बढ़ाने की साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना पलायन रोकने के बजाय अब पलायन को बढ़ावा देने वाली बनती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

सुमित हृदयेश ने यह भी कहा कि मनरेगा में केंद्र और राज्य के अंशदान का अनुपात 90:10 से बदलकर 60:40 किया जा रहा है, जिससे राज्यों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ेगा। इससे राज्य सरकारों के लिए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कठिन हो जाएगा और इसका सीधा नुकसान गरीब जनता को झेलना पड़ेगा।

प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस मनरेगा सहित जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर तथ्यों और सच्चाई के साथ चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने हल्द्वानी प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में अनावश्यक रूप से लगाए जा रहे लाल निशान आम नागरिकों में भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं। यह कार्रवाई जनहित से अधिक बजट खर्च करने की मानसिकता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रेस वार्ता के माध्यम से विधायक सुमित हृदयेश ने आम जनता से अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की अपील की।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, हरीश मेहता, सुहैल अहमद सिद्दीकी, जाकिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में