उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी… भाजपा ने दी 48 घंटे की मोहलत; फिर होगा बड़ा आंदोलन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला नेता आकांक्षा नेगी गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पंजाबी समाज के साथ आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर फिर सुलगी सियासत... हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस सांसद; पुलिस से कर दी बड़ी मांग

कुंवर जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि आकांक्षा नेगी ने कुछ बड़े नेताओं के इशारे पर पंजाबी समाज के खिलाफ टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस बयान से प्रदेश का पंजाबी समाज आहत है। पंजाबी समाज का देश के इतिहास में गौरवपूर्ण योगदान रहा है और विभाजन के दौरान भी समाज ने बड़ी त्रासदी झेली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास को नई सौगात... विधायक निधि से बने ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पूरे समाज को अपमानित करने का अधिकार नहीं है। भाजपा नेता ने पुलिस-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आकांक्षा नेगी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की।

मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत पंजाबी समाज के लोगों ने भी कथित टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के बयानों से समाज में गलत संदेश जाता है और पहाड़ी व मैदानी समाज के बीच खाई पैदा करने की कोशिश होती है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम ने फिर बदला मिजाज...कल भारी बारिश और बिजली का अलर्ट; इस जिले में स्कूल बंद

कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाबी समाज के लोगों के साथ आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में